Tuesday , August 11 2026
Breaking News

मोहाली में कार में फंसा 1 साल का बच्चा, VIDEO:बाजार सामान खरीदने आया था परिवार, लॉक न खुलने पर शीशा तोड़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के कस्बा खरड़ में एक बच्चा कार के अंदर फंस गया। एक साल के बच्चे को एहसास ही नहीं था कि वह किसी मुसीबत में है। वह कार के अंदर खेलता रहा और गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। जब इसका पता उसके परिजनों को चला तो उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश की। लॉक न खुलने पर उन्होंने शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।

मौके पर जमा भीड़।

मौके पर जमा भीड़।

भीड़ ने की मशक्कत

घटना शुक्रवार दोपहर की है। बच्चे को गाड़ी के अंदर फंसा देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से गाड़ी का शीशा उतारने और लॉक खोलने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब लॉक नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा।

सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल

इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने वाला लोगों को सलाह दे रहा है कि बाजार जाते समय सावधानी रखें और इस तरह छोटे बच्चों को कार के अंदर अकेला न छोड़ें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!