Sunday , October 11 2026
Breaking News

फिरोजपुर में भीषण हादसा, पिकअप और ट्रेलर में टक्कर, 9 लोगों की मौत

फिरोजपुर  , (PNL) :  पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे हो गया. फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर महिंद्रा पिकअप वाहन और एक ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जलालाबाद क्षेत्र से एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहा था. वाहन में करीब 25 से 28 लोग मौजूद थे. परिवार की एक बुजुर्ग महिला का हाल ही में निधन हुआ था. उनके अंतिम संस्कार के बाद परिजन धार्मिक परंपरा के अनुसार अस्थियां बहाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास गांव हुसैनशाह वाला के नजदीक उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई.

पिकअप के परखच्चे उड़ गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. शुरुआती जानकारी में चार लोगों की मौके पर ही मौत की बात सामने आई थी, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल थे. बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई.

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया. कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के उपचार में जुटी हुई है.

मौके पर पहुंचे एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्यों का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ.

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. अस्पतालों और घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और घायलों के उपचार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!