Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में शिरकत की और उद्योग जगत से जुड़े कारोबारियों के साथ औद्योगिक विकास एवं उनकी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान उद्योगपतियों ने स्टेट रिफंड में आ रही दिक्कतों के अलावा गुज्जा पीर रोड और होशियारपुर रोड के निर्माण तथा विकासपुरी स्थित कूड़े के डंप की समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई।

विनीत धीर ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और कारोबारियों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करना जरूरी है, ताकि उद्योगों के विकास में कोई बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक तरक्की में उद्योग जगत का महत्वपूर्ण योगदान है। उद्योग न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे में उद्योगों को प्रोत्साहित करना, कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना और उद्योगपतियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।

मेयर ने कहा कि जालंधर का रबर फुटवियर उद्योग अपनी मेहनत, गुणवत्ता और कारोबारी क्षमता के दम पर देश-विदेश में पहचान रखता है। इस औद्योगिक पहचान को और मजबूत बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और उद्योगपतियों के बीच बेहतर तालमेल एवं निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में उद्योग जगत की भागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर विनीत धीर ने एसोसिएशन की ओर से आमंत्रित करने और मान-सम्मान देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नीरज अरोड़ा, कपिल पुंछी, राजिंदर अरोड़ा, मंटू जुल्का, मोहिंदर पाल जुल्का, रमन जुल्का, नीरज कोहली, विजय शर्मा, अनु बांसल, सुरेश कोहली, आकाश जुल्का, केबल जुल्का, सन्नी पुंछी और शुभम सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!