Monday , July 20 2026
Breaking News

लुधियाना में फैक्ट्री कारोबारी की कार जलाई, VIDEO:i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाश, पहले रेकी की, फिर ज्वलनशील केमिकल फेंका

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना में एक फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने रात के अंधेरे में हमला कर दिया। बदमाशों ने कार को आग लगा दी। इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मोहम्मद शाकिर निवासी मोहल्ला गगनप्रीत विहार हैबोवाल कलां लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह वारदात 30 मई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। पीड़ित ने रोज की तरह अपनी काले रंग की महिंद्रा KUV 100 कार को घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट में लॉक करके खड़ा किया हुआ था।

धूं-धूं कर जलती हुई कार।

धूं-धूं कर जलती हुई कार।

जानिए कैसे कुछ ही मिनटों में लाखों की कार खाक हो गई: –

  • पहले रेकी की, फिर कार पर फेंका ज्वलनशील केमिकल: सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, देर रात एक संदिग्ध i20 कार वहां आकर रुकती है, जिसमें 3 नकाबपोश लोग सवार थे। वे पहले इलाके की रेकी करते हैं। इसके बाद i20 से एक युवक नीचे उतरता है, जिसके हाथ में एक बोतल होती है। वह कारोबारी की गाड़ी के पास जाकर उस पर ज्वलनशील केमिकल फेंकता है।

  • कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख: केमिकल फेंकते ही कार में जोरदार धमाका होता है और वह आग की लपटों में घिर जाती है। कुछ ही मिनटों में लाखों की कार जलकर पूरी तरह राख हो जाती है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी i20 कार में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।

  • साले के बिजनेस पार्टनर पर गहराया शक: इस मामले में पीड़ित फैक्ट्री कारोबारी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। शाकिर ने बताया कि उनकी किसी से सीधे तौर पर कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है, लेकिन इस हमले के पीछे पारिवारिक या व्यापारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे साले का उसके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था।

  • लुधियाना आने से पार्टनर काफी नाराज हो गया था: विवाद बढ़ने के बाद वह लुधियाना आ गया और मेरे साथ मिलकर काम करने लगा। उसके लुधियाना आने से उसका पार्टनर काफी नाराज हो गया था। वह लगातार फोन पर और अन्य तरीकों से धमकी देता था कि उसे अपने साथ न रखा जाए, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा और भारी नुकसान होगा। हमें शक है कि उसी पार्टनर ने भाड़े के लोगों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर और गैर-जमानती धारा 326(A) के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह धारा तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की i20 कार के नंबर को ट्रेस करने और उनके रूट की जांच तेज कर दी है। साथ ही, पीड़ित द्वारा जताई गई आशंका- जिसमें साले के बिजनेस पार्टनर का एंगल भी शामिल है पर भी एक विशेष टीम जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!