Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।टेंट हाउस मालिक ने किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है। इस घटना में उनका करीब 20 लाख रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव नंगल अंबियां में रंजीत कुमार बिल्ला ‘बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस’ नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही अपना नया गोदाम तैयार किया था। रात करीब 12 बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। नकोदर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था और गोदाम का शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेंट हाउस के मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने बताया कि गोदाम के अंदर 1300 कुर्सियां, मेज, 10 कूलर, पंखे, टेंट का सामान, पीटर रेहड़ा और अन्य जरूरी सामग्री रखी हुई थी। प्लास्टिक और कपड़े का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और बेकाबू हो गई, जिससे कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका।रंजीत कुमार ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी शरारती तत्व ने रंजिश के तहत उनके गोदाम में जानबूझकर आग लगाई है। उन्होंने बताया कि महज 15-20 दिन पहले तैयार किए गए गोदाम के तबाह होने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!