Friday , October 30 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास के मुख्य चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति के शीशे को एक बार फिर नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में रोष फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर सलेम टाबरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक महिला मूर्ति के शीशे पर पत्थर मारती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चौधरी यशपाल ने जताई कड़ी नाराजगी

घटना की सूचना मिलने पर चौधरी यशपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के शीशे को नुकसान पहुंचाने की घटना की कड़ी निंदा की।

चौधरी यशपाल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है। प्रशासन को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि आखिर इस घटना को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहले भी सामने आ चुका है विवाद

गौरतलब है कि जालंधर बाईपास चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। कुछ समय पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति पर हार डालने की घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

उस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए चौक पर CCTV कैमरे लगवाए थे। अब एक बार फिर मूर्ति के शीशे को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

ब्रेकिंग : लुधियाना में रेत कारोबारी और उसकी बेटी पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, एक गोली लड़की की गर्दन में फंसी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में गुरुवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई …

मोहाली कोर्ट में मजीठिया से जुड़े मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट:700 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र; अगस्त में भी दाखिल की थी चार्जशीट

मोहाली , (PNL) : अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े आय …

पंजाब में चुनाव से पहले बड़े फैसलों की तैयारी! CM भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने स्पेशल सेशन के बाद अब कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। …

राजोआना के फांसी केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:2012 से राष्ट्रपति के पास दया याचिका पेंडिंग; गुण-दोष के आधार पर होगा फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला …

लुधियाना के एक और गुरुद्वारे में फायरिंग:2 नकाबपोश बदमाशों ने कमरे पर चलाईं गोलियां, स्नान करने गए बाबा बचे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का सिलसिला …

फिल्लौर में इंडो कैनेडियन बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हादसा, पठानकोट लौट रहे थे; 2 श्रद्धालु घायल

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर में खैरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को इंडो-कैनेडियन …

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को …

जालंधर में विवाद के बाद रेहड़ी संचालक पर हमला:आमलेट बनाने में देरी पर हुआ विवाद; सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी …

फिल्लोर नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो गाड़ियां:डिवाइडर उखाड़कर दूसरे रोड पर पलटीं, कार सवार गंभीर रुप से घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लोर में नेशनल हाईवे (NH-44) पर गोराया से लुधियाना की …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की …

लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्‌ठी फेंकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!