Friday , November 20 2026
Breaking News

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल और विरोध-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्थिति साफ कर दी है. पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की विस्तृत पड़ताल में सामने आया है कि यूनिवर्सिटी परिसर या गर्ल्स हॉस्टल के भीतर दुष्कर्म की कोई भी घटना नहीं हुई थी. पुलिस ने हाईकोर्ट को सूचित किया है कि यह पूरी घटना महज एक झूठी अफवाह का नतीजा थी, जिसके आधार पर छात्रों ने कैम्पस में भारी उपद्रव और हंगामा कर दिया था.जांच पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस अब अदालत में इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. SIT ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों समेत 50 से अधिक लोगों के विस्तृत बयान दर्ज किए. घटना वाले दिन और उससे पहले के कई दिनों के कैम्पस व हॉस्टल के डिजिटल सर्विलांस व सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की बारीकी से जांच की गई. पूरी डिजिटल और फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस को दुष्कर्म या किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सबूत नहीं मिला.

पंजाब पुलिस ने अपने हलफनामे में हाईकोर्ट को बताया कि 26 सितंबर को LPU कैम्पस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन और हंगामा एक बेबुनियाद अफवाह के कारण शुरू हुआ था. 26 सितंबर को हॉस्टल में एक छात्रा के साथ अप्रिय घटना की झूठी खबर सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई. बिना सत्यता जांचे सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और उपद्रव किया था. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जांच में अपराध का कोई अस्तित्व नहीं पाया गया है. पुलिस अब संबंधित निचली अदालत में अधिकारिक रूप से क्लोजर रिपोर्ट पेश कर इस केस को कानूनी रूप से बंद करेगी. इसके साथ ही पुलिस अफवाह फैलाने और फर्जी खबरें प्रसारित करने वाले तत्वों की भी पहचान कर रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!