Saturday , October 31 2026
Breaking News

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे पटाखों में धमाके होने लगे। इसी दौरान एक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 27 वर्षीय साहिल सब्बरवाल की मौत हो गई। मृतक AAP नेता गोल्डी सब्बरवाल के चाचा का बेटा था।

पुलिस के मुताबिक, आग गोदाम की दूसरी मंजिल पर लगी थी। यहां किचन के साथ एक कमरा बना हुआ था, जिसमें पटाखों का स्टॉक रखा गया था। आग लगने के बाद साहिल गोदाम के अंदर एक तरफ खड़ा था। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से दबने के कारण उसकी जान चली गई।

पुलिस ने इलाके को घेरा, आग लगने के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में पटाखे अवैध रूप से स्टोर किए गए थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

AAP नेता ने बताया शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हादसे के बाद AAP नेता गोल्डी सब्बरवाल भावुक नजर आए। उन्होंने रोते हुए बताया कि पिछले साल के कुछ पटाखे गोदाम में रखे हुए थे। उनके मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं गोल्डी सब्बरवाल

गोल्डी सब्बरवाल समाजसेवी होने के साथ कपड़ा कारोबारी भी हैं। फील्ड गंज इलाके में उनकी ‘पुलकित फैशन’ नाम से दुकान है। इसके अलावा वह गेहूं का डिपो भी चलाते हैं। वह पंजाब सरकार के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के तहत जिला प्रशासन लुधियाना की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी हैं। गोल्डी सब्बरवाल ने 20 जुलाई 2024 को आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए थे।

परिवार के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था साहिल

जानकारी के मुताबिक, पुलकित फैशन में गोल्डी सब्बरवाल के चाचा के दोनों बेटे गौरव और साहिल काम करते थे। गौरव बड़ा बेटा है, जबकि साहिल छोटा था। कपड़ों के कारोबार के अलावा सीजन के दौरान पटाखों की बिक्री भी की जाती थी। दुकान के ऊपर बनी मंजिल पर पटाखे रखे गए थे, जहां आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!