Saturday , October 3 2026
Breaking News

नकोदर में टेंट हाउस के बाहर से बोलेरो चोरी:शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना टेंट हाउस के बाहर से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर गाड़ी चुरा ले गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बबन ने बताया कि उन्होंने 1 अक्टूबर की रात अपनी सफेद बोलेरो मैक्स (नंबर: PB 10 ES 1123) दुकान के बाहर खड़ी की थी। 2 अक्टूबर की सुबह जब वे पहुंचे तो गाड़ी वहां से गायब थी। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि तड़के करीब 2:15 से 2:25 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

इलाके में बढ़ता चोरी का ग्राफ, लोगों में रोष

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी चक मुगलानी गांव से इसी तरह की एक गाड़ी चोरी हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा शहर में आए दिन मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। व्यस्त और मुख्य मार्ग माने जाने वाले शंकर चौक बाईपास पर हुई इस ताजा चोरी के बाद पुलिस की गश्त और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नकोदर शहर के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पीसीआर और पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए ताकि बेखौफ घूम रहे चोरों पर नकेल कसी जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस MLA बोले- परगट सिंह से पार्टी मजबूत होगी:2027 में सरकार का गठन सुनिश्चित होगा; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा धन्यवाद

  जालंधर , (PNL) : आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने एस. परगट सिंह …

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

  स्पोर्ट्स  , (PNL) :  पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर …

लुधियाना में i-20 कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद खंभे से टकराई कार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर …

लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार …

चंडीगढ़ कोर्ट बोला- एक गलती से कोई आदतन अपराधी नहीं:6 साल का रिकॉर्ड गिनाया; जेल वाली अवधि पूरी सजा, हेरोइन बरामदगी मामले में राहत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में हेरोइन बरामदगी मामले में दोषी ठहराए गए युवक को NDPS …

जालंधर में घर से ₹1.5 लाख कैश और सोना चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, गद्दे-ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली; वृंदावन दर्शन को गया था परिवार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, …

LPU हिंसा- जेम्स दहिया का VIDEO आया सामने:हिंसा में सिगरेट का धुआं उड़ाता दिख रहा, बोला-जो कुछ किया निस्वार्थ भाव से किया है

 जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया …

बड़ी खबर : परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जालंधर कैंट से हैं विधायक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच …

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के 2 साजिशकर्ता अरेस्ट:सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया; DSP बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटियाला , (PNL) : पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 …

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल …

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त साहिब के बीच फिर मंथन, इतने दिन बाद चंडीगढ़ में बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े जागत …

अमृतसर में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें, फिर खुद चलकर दूसरी से टकराई; शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शक्ति बस सर्विस की दो बसों में आग लग गई। …

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश …

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल:जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक

जालंधर , (PNL) : राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!