लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता
Punjab News Live -PNL
October 3, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार (किरच) से हत्या कर दी गई। हमला इतना जबरदस्त था कि युवक के पेट की अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। उसके सिर पर भी हथियार से वार किया गया। युवक घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण खाना लेने पुराना बाजार साहनेवाल जा रहा था।
दीपक कुमार निवासी अनंत विहार कॉलोनी रामगढ़ रोड ने बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार (35) एक अक्टूबर की रात घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण बाजार से खाना लेने गया था। जैसे ही वह पुराना बाजार के पास पहुंचा तो वहां एक्सिस बैंक के ATM के पास कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की।
भाई बोला- पेट की आंतड़ियां तक बाहर निकली धारदार हथियारों से दिनेश को लहूलुहान कर दिया। उसके पेट की अंतड़ियां बाहर निकल आईं। सिर पर भी गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ दिनेश को सड़क पर फेंक बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्हें जब घटना का पता चला तो वे दिनेश को लेकर साहनेवाल सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
10 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों का पिता दीपक के मुताबिक दिनेश की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे बेटा और बेटी हैं। वह खुल मजदूरी (पल्लेदारी) का काम करता था। दिनेश का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, दो की तलाश मामले में साहनेवाल थाना पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार निवासी बलाला कॉलोनी, जुगियाना के रूप में हुई है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी उसके साथियों की पहचान उमेश कुमार निवासी सूदां वाली कच्ची पहाड़ी और गोलू निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ साहनेवाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।