Friday , September 18 2026
Breaking News

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आज ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल (जग्गी जोहल) को जमानत दे दी है। गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम और हत्या से जुड़े 7 अलग-अलग मामलों में जग्गी को राहत मिली है।नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच वाले इन मामलों में न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाया। हालांकि, मामले का विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है।

टार्गेट किलिंग्स में KLF कनेक्शन का आरोप NIA का आरोप है कि जोहल साल 2016-17 के दौरान पंजाब के लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स में शामिल था। जांच एजेंसी के मुताबिक, ये वारदातें राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के मकसद से खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा थीं और जोहल भी इस संगठन का सदस्य है।2024 में खारिज हो गई थी जमानत याचिका इससे पहले 2024 में हाईकोर्ट की एक अन्य पीठ ने जोहल के खिलाफ आरोपों को पहली नजर में सही मानते हुए जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां से हाईकोर्ट को याचिकाओं पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश मिले थे। सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश के तहत हुई दोबारा सुनवाई में हाईकोर्ट ने जोहल की जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे किडनैपर्स, पुलिस ने CCTV से ढूंढ निकाला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती बावा खेल से किडनैप हुए 4 साल के बच्चे …

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!