Friday , September 18 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा के अधीन आने वाली भगतांवाली दाना मंडी में कुछ युवकों ने पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, देर रात दाना मंडी में कुछ युवकों ने ASI हरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से ASI की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ASI हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ASI हरजीत सिंह की हत्या किस वजह से हुई, वारदात को कैसे अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

ASI हरजीत सिंह की हत्या की सूचना के बाद पंजाब के DGP गौरव यादव के जल्द अमृतसर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से घटनास्थल और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे किडनैपर्स, पुलिस ने CCTV से ढूंढ निकाला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती बावा खेल से किडनैप हुए 4 साल के बच्चे …

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!