Saturday , April 27 2024
Breaking News

Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/punjabnewslive/domains/punjabnewslive.co.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा पंजाब का ये शहर, 0.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और हरियाणा सोमवार को घनी धुंध और शीतलहर में घिरे रहे। दोनों राज्यों में सारा दिन खूब ठिठुरन रही। मौसम केंद्र के अनुसार पंजाब में 0.4 डिग्री के साथ बठिंडा सुपरकूल रहा है। यानि की बठिंडा में शिमला से भी ज्यादा ठंड थी। वहीं अन्य जिलों में भी तापमान कम हुआ है। दिन के तापमान भी लगातार गिरावट आ रही है। गहरी धुंध के चलते अब दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर अभी और चलने की संभावना है।

पंजाब में 48 घंटे में टेंपरेचर में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 6 जनवरी तक खूब घना कोहरा व शीतलहर चलेगी। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं, सतही हवाओं से खूब ठिठुरन रहेगी। 5 जनवरी तक हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना तापमान

हिमाचल

शिमला 11.4° 2.1°
सुंदरनगर 18.6° -1.2°
भुंतर 17.6° -1.1°
धर्मशाला 17.0° 4.4°

पंजाब

बठिंडा 18.0° 0.4°
अमृतसर 18.7° 3.2°
लुधियाना 18.2° 4.1°
पटियाला 13.7° 5.8°

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी पकड़े, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में …

error: Content is protected !!