नए साल के पहले दिन जालंधर में भयानक हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत
Punjab News Live -PNL
January 1, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : नए साल के दिन जालंधर से दुखद खबर आई है। पठानकोट से जालंधर आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पठानकोट जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![](https://punjabnewslive.co.in/wp-content/uploads/2023/01/60CCA4A7-CDA4-44EC-974A-36593B6651A2-237x300.jpeg)
जानकारी के मुताबिक कार में चार लड़के और एक लड़की सवार थी। लड़का लुधियाना का और लड़की पठानकोट की रहने वाली बताई जा रही है। हादसा जालंधर के ब्यास गांव में जम्मू-जालंधर नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों के शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।