Friday , March 29 2024
Breaking News

Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/punjabnewslive/domains/punjabnewslive.co.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा और कैंट के हलका इंचार्ज सोढी के बीच माइक को लेकर हुई खींचातानी, बहसबाजी में बदला माहौल

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्जों के बीच तनातनी का माहौल शुरू हो गया है। सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कल कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया था। इस दौरान एक ऐसा घटनाक्रम भी हुआ है, जो शहर में चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल रमन अरोड़ा ज्वाइनिंग के समय खुद माइक पकड़कर सभी नेताओं के नाम बोल रहे थे। तभी कैंट हलके के इंचार्ज सुरिंदर सिंह सोढी के साथ उनका विवाद हो गया। दरअसल सोढी भी माइक पर कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन माइक रमन अरोड़ा के हाथ में होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे।

ऐसे में गुस्से में आकर सोढी ने रमन से जबरदस्ती माइक छीन लिया, जिसको लेकर दोनों के बीच खींचातानी भी हो गई। उसके बाद दोनों तरफ से बहसबाजी का माहौल बन गया।

मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के होने के कारण माहौल ठंडा पड़ गया। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ समय से अरोड़ा और सोढ़ी के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है। बता दें कि आप में विधायकों और हलका इंचार्जों के बीच खींचातानी का माहौल शुरू हो चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आई खुशियां, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बच्चे को जन्म, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है. …

error: Content is protected !!