Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी पकड़े, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और अन्य आरोपियों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने ही मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे।

जालंधर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। जिले की पुलिस से संपर्क साध कर टीम ने उक्त आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी लॉरेंस के खास गुर्गे हैं। बता दें कि केस में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!