Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बने, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बने, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर अपनी आँखें दान करने संबंधी प्रण लेने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान आँखें दान करने सम्बन्धी अपना फॉर्म भरा।अपने कार्यालय में बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब निवासियों को भी अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस नेक कार्य में हिस्सा लें।

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री जे.बी. बहल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी संस्था लोगों को मरने के उपरांत आँखें दान करने के लिए प्रेरित करती है और वह अब तक 3800 से अधिक लोगों को आँखों की रोशनी दिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 400 के लगभग 6 महीने से 16 साल तक की उम्र वाले हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यूरोपियन देशों की तर्ज पर भारत में भी लाइसेंस बनाने के समय फॉर्म में आवेदनकर्ता द्वारा हादसे में मौत होने की सूरत में अपने अंग/आँखें दान करने के लिए सहमत/असहमत होने सम्बन्धी बॉक्स भरना शुरू हो गया है।

इस पर परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह समूह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिवों को पत्र जारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या री-न्यू करवाने के समय हर व्यक्ति को, सडक़ हादसे में मौत होने की सूरत में आँखें दान करने के लिए प्रेरित करें ताकि पंजाब भारत का सबसे अधिक नेत्रदान करने वाला राज्य बन सके। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री के साथ बात कर इस कार्य को और आगे बढ़ाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन के खिलाफ SGPC का बड़ा प्रदर्शन, अमृतसर में निकाला रोष मार्च

अमृतसर (PNL): फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!