Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते दो थानेदारों को किया गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) बलजिन्दर सिंह मंड, इंचार्ज पुलिस चौकी, फेज-6, एस.ए.एस. नगर और इसी पुलिस चौकी में तैनात उसके साथी ए.एस.आई. कुलदीप सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को रविन्दर कुमार निवासी मुंडियाँ कलाँ, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उसके पारस नाम के दोस्त को उक्त थाना इंचार्ज ने शराब के मामले में गिरफ़्तार किया था और दोनों पुलिस कर्मचारी अदालत से पारस, जिसका आने वाले दिनों में विवाह होना तय था, की ज़मानत कराने में मदद करने के बदले पहले ही अलग-अलग तारीखों पर 45,000 रुपए ले चुके हैं।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी अब इसी शराब के मामले में पारस के साथ उसके एक अन्य दोस्त हरमीत सिंह को बतौर सह-दोषी शामिल न करने के बदले 50,000 रुपए और माँग रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषों की प्राथमिक जांच के बाद उडन दस्ता-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर की टीम ने जाल बिछाया और पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिन्दर सिंह मंड को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

इसके साथ ही इस केस के तफतीशी अफ़सर और बलजिन्दर सिंह मंड के साथी कर्मचारी ए.एस.आई कुलदीप सिंह को भी विजीलैंस की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया। जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

2027 की तैयारी में जुटी AAP! पंजाब में यूथ विंग के 358 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जिमखाना क्लब चुनाव में नितिन कोहली का ‘विनिंग फॉर्मूला’ सफल, चारों सीटों पर कब्जा

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप ने चारों प्रमुख पदों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!