Sunday , April 28 2024
Breaking News

पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें किन धाराओं के तहत किए गए नामजद

लुधियाना, (PNL) : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर पांच में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ने सोमवार को उनके घर पर रेड की थी और वहां से 73 बोतल विदेशी और चंडीगढ़ की शराब बरामद हुई थी। विधायक के पास एल 50 परमिट भी है मगर वह परमट भी 73 बोतलें घर में रखने की इजाजत नहीं देता।

विधायक के खिलाफ यह आपराधिक मामला देर रात 1 बजकर 59 मिनट पर दर्ज किया गया है। यह मामला एक्साइज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है। यह सारी शराब विधायक के घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे से मिली थी, जिसे बेहद आर्षिक ढंग से सजाकर रखा गया था। बहुत सारी बोतले खुली हुई थीं और इसमें बेहद कम शराब थी।

विजिलेंस ने मारी रेड, कई घटों तक चली

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पूर्व डीसी और पूर्व विधायक कुलदीप वैद के घर और बंद पड़े रेस्टोरेंट में दोपहर के समय रेड़ की थी। जो देर रात 11 बजे तक चली थी। इस दौरान पूर्व विधायक के घर, रेस्टोरेंट और कार्यालय की पैमायश के साथ साथ उनके घर से मिले पैसे और सोने आदि की जांच की थी। इस दौरान ही उनके घर से शराब बरामद हुई थी। इसकी पुष्टि विजिलेंस एसएसपी रविंदर सिंह संधू ने देर रात ही कर दी थी। बता दें कि 2017 में कैप्टन सरकार के समय कुलदीप वैद लुधियाना के गिल हलके से विधायक बने थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीएम भगवंत मान की पत्नी और बहन पहुंची जालंधर, बालाजी धाम में टेका माथा, सुशील रिंकू को लेकर कही ये बात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और …

error: Content is protected !!