Friday , March 31 2023
Breaking News

दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद भड़के अमृतपाल सिंह, सभी को इस जगह इक्ट्ठे होने के लिए कहा, पुलिस को दी चेतावनी

Spread the News

अमृतसर, (PNL) : वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के दो करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दावा खुद अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर किया है। अमृतपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह संगठन के उनके दो करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में गिरफ्तारी की गयी है। अमृतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें धक्का दे रही है। अमृतपाल ने अपने सभी करीबियों को जद्दी गांव इक्ट्ठे होने के लिए कहा है और साथ ही पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उनके साथियों को छोड़ा नहीं गया तो आने वाले दिनों में वह बड़ा एक्शन लेंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी चुप्पी साध रखी है।

error: Content is protected !!