पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 8, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार महल सिंह पिछले 2 दिनों से घर से लापता थे। मंगलवार की देर रात अढ़ाई बजे जीआरपी मलोट को कबरवाला व डबवाली ढाब के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह ने शव को सिविल अस्पताल ले जाकर मोर्चरी में रखवा दिया और इस संबंध में मृतक के आसपास के गांवों को सूचित कर दिया गया। आज शाम विक्की गौंडर के दो चाचा जगदीश सिंह और बख्शीश सिंह ने मलोट सरकारी अस्पताल में मृतक की शिनाख्त की। उनके मुताबिक विक्की की मौत के बाद से ही महल सिंह परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया।