Wednesday , August 19 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डिसमिस की पूरी सेलेक्शन कमेटी, अब ये बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

नई दिल्ली, (PNL) : पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पूरी सेलेक्शम कमेटी को डिसमिस कर दिया गया है. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का असर क्रिकेट बोर्ड में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. इससे पहले टीम के मुख्य चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दिया था. वहीं अब, यूनिस खान या मोहम्मद हफीज़ नए चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं.

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान या मोहम्मद हफीज़ नए चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे हैं. वहीं पूर्व पाक तेज़ गेंदबाज़ सोहेल तनवीर और वहाब रियाज भी सिलेक्शन कमेट का हिस्सा हो सकते हैं. सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करने के बाद पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने यूनिस खान, मोहम्मद हफीज़, सोहेल तनवीर और वहाब सिराज से लाहौर में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें PCB के आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर की गईं.

पाकिस्तान क्रिकेट आगे आने वाले दो अहम टूर और टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को दोबारा तैयार कर रहा है. बोर्ड के पास बर्बाद करने के लिए बिल्कुल भी वक़्त नहीं है. पाकिस्तान को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का और जनवरी में न्यूज़ीलैंड का दौरा करना है. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर ध्यान लगाना होगा. नई सिलेक्शन कमेटी को स्क्वाड चुनने के अलावा टीम की कप्तानी पर सबसे अहम फैसला लेना होगा.

वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को हटाए जाने की बात चल रही है. पाकिस्तान के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स बाबर को कप्तानी से हटाने के समर्थन में हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बाबर को कप्तानी से हटाया जाता या नहीं. मौजूदा वक़्त बाबर तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!