Sunday , October 11 2026
Breaking News

खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में भी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज़ डेस्क, (PNL) : खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई में भी वृद्धि देखने को मिली है. गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में थोक महंगाई की दर 0.26 फीसदी रही, जो पिछले 8 महीने में सबसे ज्यादा है. इससे पहले थोक महंगाई की दर लगातार 7 महीने से शून्य से नीचे बनी हुई थी.

सात महीने बाद शून्य से ऊपर

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने के दौरान थोक महंगाई की दर 8 महीने में पहली बार शून्य से ऊपर निकली है. इससे एक महीने पहले यानी अक्टूबर 2023 में थोक महंगाई की दर शून्य से 0.52 फीसदी नीचे रही थी. देश में थोक महंगाई की दर अप्रैल 2023 से लगातार शून्य से नीचे जा रही थी. लगातार सात महीने डिफ्लेशन की स्थिति अब जाकर दूर हुई है.

5 फीसदी से ज्यादा हुई खुदरा महंगाई

इससे एक दिन पहले खुदरा महंगाई यानी सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी हुए थे. नवंबर महीने में खुदरा महंगाई की दर में भी वृद्धि दर्ज की गई है. खुदरा महंगाई अक्टूबर में 4.87 फीसदी तक गिर गई थी, जो नवंबर में बढ़कर 5.5 फीसदी पर पहुंच गई. नवंबर में खुदरा महंगाई पिछले 3 महीने में सबसे ज्यादा रही है.

इस कारण तेज हुई महंगाई

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने के दौरान महंगाई बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम हैं. आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने खाने-पीने के सामानों, खनिजों, मशीन एवं उपकरण, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स, मोटर व्हीकल्स, ट्रांसपोर्ट के अन्य इक्विपमेंट और अन्य विनिर्माण आदि के चलते थोक महंगाई में तेजी दर्ज की गई है.

इतनी हो गई फूड आर्टिकल्स की महंगाई

नवंबर में फूड इंफ्लेशन बढ़कर 8.18 फीसदी पर पहुंच गई, जो एक महीने पहले यानी अक्टूबर 2023 में महज 2.53 फीसदी पर थी. इससे पहले खुदरा महंगाई में भी आई तेजी का मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों की तेजी रही. पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति समिति की हुई बैठक में रिजर्व बैंक ने भी महंगाई को लेकर आशंकाएं जाहिर की थी. इस कारण रिजर्व बैंक ने दिसंबर की एमपीसी बैठक में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. रिजर्व बैंक रेपो रेट पर निर्णय लेते समय खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर गौर करता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

Abhishek Sharma का International Cricket में सबसे तेज शतक,AB de Villiers का रिकॉर्ड टूटा

स्पोर्ट्स, (PNL) : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!