Friday , November 20 2026
Breaking News

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा।वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलेंगे। शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिलजीत ने अपने अंदाज में उन लोगों पर निशाना साधा, जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे।

बन गई रील्स, हो गए ट्वीट्स: हाथ में गर्म पानी का कप लिए दिलजीत ने सुबह-सुबह फैंस से जुड़ते हुए कहा कि आज बहुत अच्छा दिन है। कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं। मुझे बस यह पूछना था कि क्या बन गई आपकी रील्स, हो गए आपके ट्वीट्स और न्यूज रूम की डिबेट्स?

बिना सोचे-समझे हवा में तीर मत चलाओ: दिलजीत ने कहा कि पहले न्यूज पता कर लिया करो। हवा में तीर (कच्चे धुएं) मारने से बेहतर है असली बात का पता लगा लिया जाए। ऐसे ही डिबेट पर डिबेट किए जा रहे हैं। न्यूज वाले भी बिना असलियत जाने बस मौके पर चौका मारने के लिए बैठे हैं।

मैं आ गया हूं, 30 को दिल्ली में मिलेंगे: कैंसिलेशन की अफवाहों को खारिज करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका शो तय समय पर ही होगा। मुस्कुराते हुए उन्होंने फैंस को कन्फर्म किया कि मैं आ गया हूं और 30 को दिल्ली में मिलते हैं। लाइव खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को आई लव यू कहा।

दिल्ली पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा संबंधी इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं के कारण अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस के साथ बैठक कर अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना पेश की, जिसके बाद अनुमति मिल गई।

कॉन्सर्ट में करीब 1,500 से 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर तक नो-कार जोन बनाने की योजना बताई गई है। प्रवेश और निकास के रास्तों, पार्किंग तथा पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि अंतिम व्यवस्था में बदलाव संभव है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!