Sunday , July 12 2026
Breaking News

अकाली सरकार दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब से मांगी माफी, पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली सरकार के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मांगी है। सुखबीर बादल ने कहा, मैं आज श्री अकाल तख्त साहिब को नमन कर रहा हूं और अकाली सरकार के शासनकाल के दौरान हुई बेअदबी के लिए माफी मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस मामले में असली आरोपियों को जेल में डालने का वादा करता है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस मुद्दे पर राजनीति की है, उन्हें भी देश के सामने पेश किया जाएगा. बादल ने कहा कि विपक्ष ने राजनीति चमकाने के लिए इस मामले को जबरन सीबीआई को सौंप दिया और अब तक किसी भी सरकार ने बेअदबी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की है.

सुखबीर बादल ने कहा कि अगर हमारे शासन के दौरान जाने-अनजाने में कोई गलती हुई हो तो मैं स्वर्गीय प्रकाश सिंह, पूरी अकाली दल पार्टी और अकाली कार्यकर्ताओं की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब पर माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि गुरु साहिब हमारे सिर पर अपना हाथ रखें ताकि सभी का भला हो और भाईचारा बना रहे और हम पंजाब को पहले जैसा बना सकें.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!