Monday , November 9 2026
Breaking News

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज पूरे हर्षोल्लास मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में दशहरे को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा आकर्षण लुधियाना का दशहरा है जहां रामलीला मैदान दरेसी रोड में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और रावण को मुखाग्नि देंगे। इसके अलावा अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।

इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़ सहित प्रदेश में पुलिस बल तैनात किया गया है और जाम को देखते हुए रूट मैप जारी किया गया है।

लुधियाना में कड़ी सुरक्षा,ट्रैफिक रूट मैप जारी

गृह मंत्री के दौरे और लाखों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए लुधियाना में पूरी चौकसी बरती जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पंजाब पुलिस के जवान तैनात हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा और जाम से बचने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग रूट मैप तैयार किया है। दरेसी ग्राउंड की तरफ जाने वाले कई रास्तों को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है और वाहनों के लिए जालंधर बाईपास चौक, जगराओं ब्रिज और शेरपुर चौक से डायवर्जन किया गया है। पार्किंग के लिए छोटी दरेसी ग्राउंड, कपूर अस्पताल, और बुक्स मार्केट जैसी जगहें तय की गई हैं।

पंजाब के अन्य शहरों में भी भव्य तैयारियां, जानें कहां-कितना ऊंचा जलेगा रावण:

  • चंडीगढ़: सेक्टर 46 में इस बार 106 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया चीफ गेस्ट (मुख्य अतिथि) होंगे।

  • जालंधर: शहर के मशहूर साई दास स्कूल ग्राउंड में 100 फीट के रावण का दहन होगा। इसके अलावा आदर्श नगर और जालंधर कैंट में भी 80-80 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

  • अमृतसर: श्री दुर्ग्याणा मंदिर की बैक साइड वाले मैदान में इस बार 100 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा।

  • पटियाला: शहर का सबसे बड़ा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला पुडा ग्राउंड में जलेगा। हालांकि यहां पुतलों की ऊंचाई का सटीक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके भव्य होने का दावा है।

  • बठिंडा: परसराम नगर में इस बार 50 से 55 फीट ऊंचे चार पुतले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

  • पठानकोट: रामलीला मैदान में श्री कृष्णा नाटक क्लब की ओर से सबसे बड़े 60-60 फीट ऊंचे तीन पुतलों (रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद) का दहन किया जाएगा, जो क्षेत्र के लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगे।

प्रशासन ने सभी जगहों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!