Wednesday , October 7 2026
Breaking News

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान नहीं होगा। इस बढ़ते चलन को रोकने के लिए कनाडा के इमिग्रेशन विभाग (IRCC) ने कहा है कि झूठ पकड़े जाने पर आरोपी की 5 साल के लिए कनाडा में एंट्री बैन कर दी जाएगी।विभाग का कहना है कि शादी के जरिए कनाडा बुलाने के फर्जीवाड़े लगातार बढ़ रहे हैं और पंजाब से ठग दुल्हनों-दूल्हों की दर्जनों शिकायतें सामने आई हैं। IRCC ने सलाह दी है कि किसी से भी शादी करके उसे कनाडा लाने से पहले पूरी तरह सोच-विचार कर लें।

अधिकारियों ने कुछ मुख्य रेड फ्लैग्स पर ध्यान देने को कहा है। कनाडा सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई कनाडाई नागरिक या परमानेंट रेजिडेंट (PR) इस तरह के फर्जी रिश्ते में शामिल पाया जाता है तो उस पर क्रिमिनल चार्ज लगेंगे।झूठ पकड़े जाने पर 3 साल तक अपने साथी का पूरा आर्थिक खर्च उठाना पड़ेगा, चाहे शादी अगले ही दिन क्यों न टूट जाए। अगर इस दौरान स्पॉन्सर्ड व्यक्ति सरकारी सोशल असिस्टेंस का लाभ लेता है तो सरकार वह पूरा पैसा स्पॉन्सर से ही वसूल करेगी। इसलिए पैसों के लालच में आकर ऐसी कांट्रैक्ट मैरिज में न पड़ें।

स्पॉन्सरशिप फ्रॉड पर सरकार सख्त…

  • कनाडा सरकार को मिल रही पति-पत्नी को छोड़ने की शिकायतें: कनाडा के इमिग्रेशन अधिकारियों (IRCC) और बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को बीते कुछ सालों में स्पॉन्सरशिप फ्रॉड की हजारों शिकायतें मिली हैं। इनमें एक आम समस्या यह सामने आ रही है कि विदेशी नागरिक फर्जी विवाह करके कनाडा पहुंचने के बाद अपने कनाडाई स्पॉन्सर (पति/पत्नी) को छोड़ देते हैं। कई मामलों में मोटी रकम लेकर केवल कागजों पर शादी दिखाने वाले रैकेट और बिचौलियों की सक्रियता भी सामने आई है।

  • वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों के केस प्रभावित होते हैं: इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, इस तरह के फर्जीवाड़े से वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों के केस प्रभावित होते हैं। वहीं, कनाडाई वेलफेयर सिस्टम पर भी आर्थिक बोझ पड़ता है, क्योंकि धोखा खाए स्पॉन्सर बाद में कर्ज और सामाजिक सहायता की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

  • पंजाब से हर साल 35 हजार लोग शादी के जरिए जा रहे: पंजाब में कंट्रैक्ट मैरिज या IELTS पास लड़की के खर्च पर लड़के के कनाडा जाने का चलन बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल पंजाब से औसतन 35 हजार युवा स्पॉन्सरशिप, स्टूडेंट स्पाउस वीजा और कंट्रैक्ट मैरिज के जरिए कनाडा जा रहे हैं।

  • रिश्ता तोड़ने के मामलों की शिकायतें भी सामने आती हैं: केवल डोंकी-कांट्रैक्ट में ही हर साल करोड़ों रुपए का लेन-देन होता है, जहां लड़की की पढ़ाई या फाइल का 20 से 30 लाख रुपए का खर्च लड़के का परिवार उठाता है। हालांकि, कनाडाई पीआर मिलने के बाद लड़की द्वारा रिश्ता तोड़ने के मामलों की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इसके चलते पंजाब में कई परिवार पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।

  • पंजाबी मूल के कनाडाई PR या नागरिक को 3 साल तक देना होगा खर्च: कनाडा सरकार की इस सख्ती का पंजाब के इमिग्रेशन ट्रेंड पर असर पड़ सकता है। शादी के तुरंत बाद स्पॉन्सरशिप फाइल लगाने वाले आवेदनों की जांच में रिश्ते की वास्तविकता पर भी ध्यान दिया जाता है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर आवेदन रिजेक्ट होने के साथ 5 साल के लिए कनाडा में प्रवेश पर रोक लग सकती है।

  • 3 साल तक वित्तीय जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है: वहीं, जो कनाडाई पीआर या नागरिक भारत आकर शादी करते हैं, उन्हें स्पॉन्सरशिप के तहत अपने साथी की 3 साल तक वित्तीय जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। इसका उद्देश्य स्पॉन्सरशिप सिस्टम में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकना और स्पॉन्सर की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है।

पकड़े जाने पर वीजा तुरंत रिजेक्ट किया जाएगा अप्लाई करने वाले आवेदकों के लिए भी IRCC ने कड़ा रुख अपनाया है। झूठी शादी करके वीजा हासिल करना कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर वीजा तुरंत रिजेक्ट करने के साथ-साथ कनाडा में एंट्री पर 5 साल का बैन लगा दिया जाएगा।धोखेबाजों और ठगों से सतर्क रहें यह चेतावनी पंजाब में बढ़ रहे कंट्रैक्ट मैरिज और चीटिंग ब्राइड के मामलों के बाद जारी की गई है, ताकि लोग धोखेबाजों और ठगों से सतर्क रहें। सरकार ने अपील की है कि केवल सच्चे और असली रिश्ते ही बनाएं और फर्जीवाड़े में अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद न करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी माधोपुरी पुली …

मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद …

चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

अमृतसर में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। 20 सेकंड …

CM मान ने चंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया:गुलदस्ता भेंट कर जताई खुशी, पंजाब और देश के मुद्दों पर बातचीत हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!