Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही मामले में सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें

संदीप साही, चंडीगढ़, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी (ऑपरेशन) गुरविंदर सिंह सहित सात पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य के गृह विभाग को डीजीपी द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इनमें गुरविंदर सिंह के अलावा डीएसपी प्रसोन सिंह, जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह व एएआइ राकेश कुमार शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा निलंबित किए गए उक्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसके तहत इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है। अगर इन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता तो उसी पद पर डिमोट किया जा सकता है, जिस पद पर इन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।

उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री रैली में शामिल होने के लिए बठिंडा से सड़क मार्ग से फिरोजपुर के हुसैनीवाला जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाईवे बंद कर दिया। पीएम का काफिला 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा था। रास्ता न खुलने पर उन्हें वापस जाना पड़ा था। बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम ने कहा था-अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना, मैं जीवित लौट रहा हूं। तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!