Tuesday , September 8 2026
Breaking News

‘सलमान को भाई-भाई कहता फिरता है, अब बचा लेगा तेरा भाई’, गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग के बाद बिश्नोई की नई धमकी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग का दावा किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग की तरफ से दावा किया गया है कि गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर फायरिंग की गई है. हालांकि इस मामले में फिलहाल पंजाबी सिंगर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. न ही मामले में कोई और आधिकारिक बयान सामने आया है. पोस्ट में सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है.

लॉरेंस गैंग ने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा, “आज वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है. सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है. अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए. तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे.

सिद्धू मूसेवाला के मरने पर तूने बहुत ओवरएक्टिंग की. तुझे पता था कि इसके कितने क्रिमिनल बंदों से संपर्क थे. जब तक विक्की मिद्दूखेड़ा जिंदा था, तू आगे पीछे लगा फिरता था. लेकिन सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुझे. तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं. ये ट्रेलर तूने देखा है और अभी फिल्म रिलीज होनी बाकी है, तैयार रह. किसी भी देश में रह लेना, मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता. जहां आने होती है, आ जाती है.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!