Thursday , August 6 2026
Breaking News

तरनतारन में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या:रास्ता देने को लेकर हुई कहासुनी, बीच-बचाव करने पिता-चाचा पर फायरिंग की

तरनतारन में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि बेटे का आरोपी के साथ कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, अड्डा झबाल निवासी सनम (पुत्र गुरविंदर सिंह) मंगलवार शाम कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे कीरत सिंह से रास्ता देने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शोर सुनकर सनम के पिता गुरविंदर सिंह और चाचा कुलविंदर सिंह उर्फ मिंटू मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान कीरत सिंह ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से गुरविंदर सिंह (58) और कुलविंदर सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुलविंदर सिंह उर्फ मिंटू।

कुलविंदर सिंह उर्फ मिंटू।

वहीं, अमृतसर के निजी अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि थाना झबाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से बरामद ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

गुरविंदर सिंह।

गुरविंदर सिंह।

वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि मृतक परिवार इलाके का सम्मानित और समाजसेवा से जुड़ा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाई अलग-अलग गुरुद्वारा समितियों के अध्यक्ष भी रह चुके थे। हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोगा में चरणजीत चन्नी के समर्थन में लगे पोस्टर:लिखा- राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ; इलेक्शन से पहले खींचतान तेज

 मोगा , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में …

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, बॉर्डर पार से लाई गई खेप; पंजाब समेत दूसरे राज्यों में देनी थी सप्लाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

जालंधर में बिल्डिंग से चोरी करते नाबालिग पकड़ा:बिजली की तारें और AC पाइप चुराकर भाग रहा था; भीड़ ने घेरा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में निर्माणाधीन इमारत से बिजली की तारें और एसी के पाइप …

जालंधर में बारिश से पुल टूटा, होशियारपुर में ट्रैक्टर बहा:2 दिन की बरसात में सड़कें डूबीं; पानी में फंसा ट्रक

जालंधर , (PNL) : जालंधर और होशियारपुर में 2 दिन की लगातार बारिश के बाद नुकसान …

जालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, शादीशुदा होकर पासपोर्ट में खुद को बताया ‘सिंगल’, कनाडा भागने का आरोप

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूदां क्षेत्र की रहने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!