Sunday , September 20 2026
Breaking News

DIG कुलदीप चहल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट:मैसेज-पैसों की मांग पर भरोसा न करने की अपील, कहा- फेक प्रोफाइल की रिपोर्ट करें

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी और पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। मामले की जानकारी खुद डीआईजी चहल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क किया है।उन्होंने अपील की है कि यदि उस फर्जी अकाउंट से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज, किसी भी प्रकार की मदद या रुपये-पैसे की मांग की जाती है, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

कुलदीप सिंह चहल द्वारा शेयर किया गया मैसेज

कुलदीप सिंह चहल द्वारा शेयर किया गया मैसेज

अधिकारी ने पोस्ट में यह जानकारी शेयर की

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सभी के संज्ञान के लिए सूचित किया जाता है कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अकाउंट का उनसे किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश, धनराशि की मांग या किसी अन्य प्रकार का संपर्क किया जाए, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।

फर्जी फेसबुक अकाउंट की तुरंत रिपोर्ट करें

डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि सभी नागरिक इस फर्जी फेसबुक अकाउंट की तुरंत रिपोर्ट करें और अपने परिचितों को भी इसके बारे में सतर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या पहचान के दुरुपयोग को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक यूजर बोली- मुझे मैसेज आया

डीआईजी की पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर पूजा घई ने कमेंट करते हुए लिखा, “Yes, right sir. मुझे मैसेज आया था, लेकिन मैं समझ गई थी कि यह फेक आईडी है।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!