Tuesday , July 14 2026
Breaking News

जालंधर के सासंद सुशील रिंकू मणिपुर हिंसा के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू सोमवार को संसद परिसर के बाहर मणिपुर हिंसा के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों के धरने में शामिल हुए और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं लेकिन पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आकर इस मुद्दे पर खुलकर जवाब देना चाहिए, साथ ही यह बताया कि मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सरकार की तरफ से से क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री की तरफ से संसद में जवाब देने की मांग करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह को मानसून सत्र से निष्कासित करने की कार्रवाई की भी निंदा की, साथ ही कहा कि संसद में जवाब की मांग रखने वाले सांसदों पर कार्रवाई की बजाय केंद्र सरकार को सभी सांसदों के समक्ष इस मुद्दे पर जानकारी संसद में रखनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री:लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टैक्स गुजर रहे वाहन, धरना लगाया; लैंड पूलिंग नीति का विरोध

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार …

पंजाब में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो:650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा

चंडीगढ़ , (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के …

कपूरथला में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 3 बच्चों संग पीया कीटनाशक

कपूरथला (PNL): पंजाब के कपूरथला जिले में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना सामने आई है। गांव …

जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार …

जालंधर : ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रतिष्ठित सम्मान

जालंधर, (PNL) : पंजाब एवं भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!