Friday , November 20 2026
Breaking News

Carry on Jatta-3 ने रच दिया इतिहास, फिल्म ने कमाए 100 करोड़ रुपए, पहली ऐसी पंजाबी फिल्म बनी, पढ़ें

गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ (Carry On Jatta 3) को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने वाला है. फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी और अभी तक सिनेमाघरों में बनी हुई है. गिप्पी और सोनम की इस फिल्म ने पंजाबी इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. फिल्म ने महज 3 हफ्तों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. इतनी कमाई करने वाली यह पहली फिल्म बनी है. यह फिल्म भारत में 560 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी. वहीं, 30 से ज्यादा देशों में भी इसे रिलीज किया गया था.

सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी ऑडियंस को गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और सोनम बाजवा की जोड़ी पसंद आई. इस कॉमेडी ड्रामा को ऑडियंस ने भर-भर का प्यार दिया. गिप्पी और सोनम बिग बॉस ओटीटी 2 और द कपिल शर्मा शो में भी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे. यहां सलमान खान और कपिल शर्मा ने गिप्पी और सोनम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी थीं.

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ की तारीफें की हैं. फिल्म का बिजनेस वाकई हैरान करने वाला है, इसे देखकर यकीनन बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स पानी-पानी हो रहे होंगे. क्योंकि लंबे अरसे से बॉलीवुड में ज्यादा अच्छे कंटेंट वाली फिल्में नहीं आ रही हैं. इस साल भी सिर्फ ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी बॉलीवुड फिल्में ही चल सकीं. बाकी सब फिल्में अपनी लागत भी नहीं निकाल सकीं.

‘कैरी ऑन जट्टा 1-2’ ने भी की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा (Sona Bajwa) की यह फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा’ की तीसरी किस्त है. इसकी पहली किस्त साल 2012 में ‘कैरी ऑन जट्टा’ के नाम से आई थी. फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. पहली फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अपॉजिट माही गिल लीड रोल में थीं. वहीं, दूसरी किस्त साल 2018 में आई थी, जिसमें गिप्पी और सोनम की जोड़ी बनी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

अमृतपाल की दादी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को अलर्ट किया गया, एसएसपी जल्लुपुर खेड़ा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

अमृतपाल , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के अंतिम …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

Patiala: भाखरा नहर पर बना पुल ढह गया, नहर में 2 ट्रक फंस गए; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पटियाला , (PNL) : आज सुबह पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जहां पासियाना गांव …

चन्नी को अपने ईडी मामलों की चिंता करनी चाहिए – प्रीनीत कौर ने कप्तान की कांग्रेस में वापसी पर बात की, बार-बार अपना फैसला नहीं बदलेंगी

पटियाला , (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर कि कैप्टन अमरिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!