Monday , August 10 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी को अपशब्द बोले:’सतलुज’ फिल्म पर BJP सिख सपोर्टर से भिड़े खालिस्तानी

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक और भाजपा समर्थक सिख भिड़ गए। खालिस्तानी पीएम को अपशब्द बोलते सुनाई दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वायरल वीडियो में कुछ खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे हैं। बहस ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे बैन को लेकर शुरू हुई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन खालिस्तानी फिर नहीं रुके और पीएम पर गलत कमेंट करते रहे। इसके बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

इस खालिस्तानी युवक ने बहस के दौरान दी पीएम को गाली।

इस खालिस्तानी युवक ने बहस के दौरान दी पीएम को गाली।

अब 4 प्वाइंट्स में पढ़ें पूरा मामला:-

  • PM के कार्यक्रम के विरोध के लिए जा रहे थेः वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

  • ‘सतलुज’ फिल्म पर शुरू हुई बहसः बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे प्रतिबंध को लेकर हुई। प्रदर्शनकारी फिल्म से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क से बहस हो गई।

  • मोदी से नजदीकी है तो बैन हटवाकर दिखाओः वीडियो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिखों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। जब जगविंदर विर्क ने इसका विरोध किया तो उनसे कहा गया कि अगर उनकी प्रधानमंत्री तक पहुंच है, तो ‘सतलुज’ फिल्म पर लगा प्रतिबंध हटवाकर दिखाएं।

  • जगविंदर विर्क ने सोशल मीडिया पर दिया जवाबः बहस का वीडियो साझा करते हुए विर्क ने कहा कि अलगाववादी समूहों का दबाव उनके विचार नहीं बदल सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी भारतीय पहचान पर गर्व है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी या विरोध भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नहीं बदल सकता।

  • सड़क पर बढ़ा तनाव, पुलिस ने कराया शांतः दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी तेज हो गई कि सड़क पर काफी देर तक नारेबाजी और तीखी बहस होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

  • पुलिस की मौजूदगी में लगे नारेः वीडियो में दावा किया गया है कि बहस शांत होने के बाद भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़े होकर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

3 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहे। इस दौरान 9 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सहयोग को लेकर अहम समझौते पर सहमति बनी। मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर ऑस्ट्रेलिया की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण तैयार करने के ऑस्ट्रेलिया के प्रयासों से सीख रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!