Saturday , July 18 2026
Breaking News

Jalandhar में डेयरी शॉप में लगी आग:शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भड़की, फ्रिज-काउंटर जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एक डेयरी शॉप में मंगलवार देर रात आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे दो बड़े फ्रिज, काउंटर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि गर्मी या तकनीकी खराबी के चलते तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान का काउंटर, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद मौके पर जला हुआ मलबा ही नजर आ रहा है।

अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है।

अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है।

लाखों के नुकसान की आशंका

दुकान मालिक ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका भारी नुकसान हुआ है। दुकान के अंदर रखे दो बड़े कीमती फ्रिज (डीप फ्रीजर) पूरी तरह जलकर खराब हो गए। इसके अलावा डेयरी का स्टॉक और अन्य जरूरी उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई करना उनके लिए बड़ी चुनौती है।

फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। हालांकि, आग बुझने तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

FBI का वांटेड SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार… अमेरिका के NRI परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के कथित नापाक गठजोड़ को लेकर …

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया …

कैंसर मरीजों की जानकारी छिपाई तो जाना पड़ेगा जेल:पंजाब में बीमारी नोटिफिएबल डिजीज घोषित, सेहत विभाग बनाएगा पोर्टल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!