Tuesday , September 15 2026
Breaking News

पंजाब CM की गैंगस्टर-नशे के नेटवर्क पर समीक्षा बैठक:8 महीने में 10 भगोड़े भारत लाए, AGTF- SP बराड़ ने स्मृति चिह्न भी सौंपा

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब पुलिस की स्पेशल यूनिट्स के कामकाज और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में काउंटर इंटेलिजेंस (CI), एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कार्रवाई की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया।बैठक में काउंटर इंटेलिजेंस के ADGP अमित प्रसाद, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के ADGP नीलाभ किशोर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विदेशों में छिपे भगोड़ों को भारत लाने के लिए बनाए गए ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (OFTEC) के काम की भी समीक्षा की गई। इस सेल की कमान आईजी आशीष चौधरी संभाल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में शुरू हुए इस विशेष सेल ने अपने शुरुआती 8 महीनों में 10 भगोड़ों को भारत वापस लाने में मदद की है। इनमें 9 आरोपियों को डिपोर्टेशन के जरिए भारत लाया गया, जबकि एक आरोपी को प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया के तहत वापस लाया गया। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को मजबूत करने में एआईजी डी. सुदरविझी और एसपी दीपिका सिंह के प्रयासों की सराहना की।बैठक के दौरान एसपी बिक्रम बराड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक स्मृति चिह्न भी सौंपा। यह स्मृति चिह्न मोल्दोवा गणराज्य की ओर से दिया गया था। यह मोल्दोवा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान मिला था।पुलिस के मुताबिक, मोल्दोवा के अधिकारियों के सहयोग से भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को यूरोप के मोल्दोवा से भारत लाने में सफलता मिली थी। अमृतपाल सिंह को जग्गू भगवानपुरिया गैंग का प्रमुख ऑपरेटिव बताया गया है। उसे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के जरिए भारत लाया गया।

सीएम मान बैठक में पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए।

सीएम मान बैठक में पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए।

मुख्यमंत्री ने पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ AGTF की ओर से की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने AGTF की ऑपरेशनल उपलब्धियों और अधिकारियों के काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने डीएसपी राजन परमिंदर सिंह और उनकी ऑपरेशनल टीम के प्रयासों की विशेष रूप से प्रशंसा की। बैठक में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, विदेशों में बैठे आरोपियों और उनके मददगारों तक पहुंचने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी कामकाज की समीक्षा की गई।

पंजाब सीएम मान डीएसपी रैंक लगाते हुए।

पंजाब सीएम मान डीएसपी रैंक लगाते हुए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीएसपी सुखजीत सिंह की पिपिंग सेरेमनी भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके कंधों पर डीएसपी रैंक के बैज लगाए। सुखजीत सिंह को उनके बेहतरीन काम के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। वह इंस्पेक्टर के पद से प्रमोट होकर डीएसपी बने हैं। मुख्यमंत्री ने उनके काम की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।सीएम बोले संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अब खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन करने के साथ-साथ दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर भी काम कर रही है। पुलिस का फोकस विदेशों में छिपे भगोड़ों, उनके नेटवर्क और भारत में उनके लिए काम करने वाले लोगों तक पहुंचने पर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी कनाडा से डिपोर्ट:पंजाब AGTF ने हिरासत में लिया, अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को दी थी मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई …

अमृतसर- बिजली कट पर जनरेटर चलाया, एक की मौत:4 अस्पताल में भर्ती; फेमस लॉटरी की दुकान में भरा धुआं, दम घुटा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में जनरेटर के धुएं से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, …

जालंधर में नशे समेत युवक गिरफ्तार:हेरोइन-अवैध पिस्टल और 4 कारतूस बरामद; बैग में लेकर आ रहा था, पुलिस को देखते ही भागा

जालंधर , (PNL) : जालंधर पुलिस ने एक युवक को नशे समेत गिरफ्तार किया है। उसके …

जूनियर एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटी हॉकी टीम:अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, फूल माला पहनाई; छठी बार चैंपियन बनी टीम

अमृतसर , (PNL) : एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम …

जालंधर में तस्करी का आरोपी घर में सोता मिला:पुलिस ने डोरबेल बजाई तो आंखें मलते बाहर आया; निगम ने बुलडोजर से घर तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम के साथ गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!