Sunday , October 11 2026
Breaking News

UPI Payment: राहुल गांधी बोले- अमेरिका के दबाव में सरकार का सरेंडर, ग्राहक की जेब पर पड़ेगा असर

न्यूज डेस्क, (PNL) : देश में डिजिटल भुगतान की सबसे बड़ी पहचान बन चुके यूपीआई को लेकर अब सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता चुपचाप खोल दिया है. राहुल गांधी का दावा है कि ₹2,000 से ज्यादा के व्यापारी भुगतान पर शुल्क लगाया जा सकता है और इसका बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही आएगा. राहुल ने इसके पीछे अमेरिकी दबाव का आरोप लगाया.अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है… सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से… अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं.’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है. अमेरिकी ट्रेड डील की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने सरेंडर कर रहे हैं.’

वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मोदी सरकार का सबसे बड़ा पलटवार देखिए— 10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया… जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे, तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी Digital Payments और Cashless Economy को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई… वित्त मंत्री जी ने हाल ही में संसद में कहा था कि UPI पर कोई Tax व Charges नहीं लगेंगे.’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कई ख़बरों के मुताबिक़:- ₹5,000 के transaction पर ₹25 और ₹10,000 पर ₹50 तक की संभावित वसूली की जाएगी… क्या ये सच है?’ MDR की बात करें तो सरकार को क्या यह नहीं पता कि व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए आम उपभोक्ता की जेब से ही वसूला जाएगा? महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार हर रोज उसकी जेब पर डाका डालने का नया तरीका खोज रही है.’

दरअसल, यूपीआई ने भारत में भुगतान का तरीका ही बदल दिया है. मौजूदा व्यवस्था में ₹2,000 तक के यूपीआई भुगतान पर किसी तरह का शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन नई व्यवस्था में ₹2,000 से ऊपर के व्यापारी भुगतानों पर शुल्क लगाने की संभावना का रास्ता खुल गया है. इसकी अधिसूचना जारी हो गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ग्राहक से सीधे शुल्क नहीं लिया जाएगा, तो फिर शुल्क देगा कौन?

यूपीआई व्यवस्था में दो तरह के भुगतान को समझना जरूरी है. पहला है व्यक्ति से व्यक्ति को किया गया भुगतान. मसलन आपने अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को पैसे भेजे. इस तरह के भुगतान पर शुल्क लगाने की बात नहीं है. दूसरा है व्यापारी को किया गया भुगतान. यानी आपने किसी दुकान, कंपनी या कारोबारी को यूपीआई से पैसा दिया. अगर ट्रांजेक्शन वैल्यू ₹2,000 से ज्यादा होगा तो इस पर शुल्क लगेगा.

हालांकि, सरकार का कहना है कि आम ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस पर ही राहुल गांधी का तर्क है कि शुल्क व्यापारी देगा, लेकिन उसका बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए ग्राहक तक पहुंच सकता है. राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को अमेरिकी कंपनियों के दबाव और भारत की मुफ्त यूपीआई व्यवस्था में बदलाव से जोड़ते हुए सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि, सरकार ने विदेशी दबाव के आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है.

इसको लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और बैंकिंग क्षेत्र के बीच हुई शुरुआती चर्चा में बड़े व्यापारी भुगतानों पर करीब 0.4 प्रतिशत शुल्क की संभावना की बात सामने आई है. इसे उदाहरण से समझिए. अगर किसी ग्राहक ने किसी व्यापारी को यूपीआई से ₹10,000 का भुगतान किया और शुल्क 0.4 प्रतिशत हुआ, तो शुल्क ₹40 बैठेगा, लेकिन यह सिर्फ संभावित दर है… अभी यह तय नहीं है कि शुल्क वास्तव में कितना होगा

इसे लेकर केंद्र सरकार का रुख साफ है. सरकार का कहना है कि आम यूपीआई उपयोगकर्ता से लेनदेन शुल्क लेने की कोई योजना नहीं है. ₹2,000 तक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा. दो व्यक्तियों के बीच होने वाले भुगतान भी निशुल्क रहेंगे. सरकार के मुताबिक, बड़े व्यापारी भुगतानों पर अगर कोई शुल्क व्यवस्था आती भी है तो उसका उद्देश्य यूपीआई उपयोगकर्ता पर सीधा बोझ डालना नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ बनाना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!