Wednesday , August 26 2026
Breaking News

Punjab में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: Railway ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने वाले 9 गिरफ्तार, Petrol बम बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर Commissionerate Police ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से भरी 4 बोतलें, जिन्हें बम के रूप में इस्तेमाल किया जाना था बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इन युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। उन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से रिकॉर्ड की गई फुटेज कथित तौर पर विदेशी ISI हैंडलरों को भेजी जा रही थी, ताकि संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही इसके आगे और पीछे जुड़े संपर्कों, फंडिंग के स्रोत व विदेश से मिलने वाली आर्थिक मदद की भी जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य आतंकी साजिश या घटना में भी शामिल रहे हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने पहले अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन) पोल पर सीसीटीवी कैमरा मिला था। कैमरे को बिजली आपूर्ति देने के लिए वहां सोलर पैनल भी लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को कैमरे के सिम स्लॉट से एक सिम कार्ड मिला, जो गुरदेव के नाम पर पंजीकृत था। इसके आधार पर पुलिस ने गुरदेव को गिरफ्तार कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिरोजपुर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आईईसी नशीले पदार्थ बरामद

फिरोजपुर , (PNL) : सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी …

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है

पटियाला , (PNL) : सनातन सेवा समिति (मालवा जोन) ने पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद …

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO:स्टूडेंट ने वायरल किए, लव लेटर भेजा, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट …

चंडीगढ़ में चीनी का लंगर:कांग्रेस नेता बांटकर विरोध जताएंगे; अध्यक्ष बोले- BJP सरकार आने के बाद लगातार महंगाई बढ़ रही

चंडीगढ़ , (PNL) : देश में चीनी के दाम अचानक बढ़ने के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस …

अमृतसर में 29 अगस्त को MTB साइकिलिंग प्रतियोगिता:4 जिलों के साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा, रजिस्ट्रेशन जरूरी; फेसबुक से डाउनलोड करें फॉर्म

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 29 अगस्त को जिला स्तरीय माउंटेन टेरेन बाइक (MTB) साइक्लिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!