Sunday , October 11 2026
Breaking News

Jalandhar में भी बरसे बादल:पंजाब के 10 जिलों में आज अलर्ट, तापमान 1.1 डिग्री गिरा

 जालंधर , (PNL) : Punjab में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को Mohali, लुधियाना, Jalandhar, पटियाला और Chandigarh में तेज बारिश हुई, जबकि पठानकोट, फरीदकोट में सुबह से बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। लगातार बदलते मौसम के चलते तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि प्रदेश के प्रमुख डैमों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।

10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 जिलों में सुबह साढ़े दस बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पातड़ां, समाना, पटियाला, राजपुरा और डेराबस्सी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।वहीं लहरा, सुनाम, संगरूर, मूनक, पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

लहरा, सुनाम, संगरूर, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खमाणों, लुधियाना (पूर्वी और पश्चिमी), समराला, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर-1, जालंधर-2, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर और दसूआ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Pathankot में 35 मिमी बारिश दर्ज

3 अगस्त सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक सबसे अधिक बारिश पठानकोट में 35 मिमी दर्ज की गई। अमृतसर में 32.2 मिमी और पठानकोट के एक अन्य क्षेत्र में 31 मिमी वर्षा हुई। वहीं, रूपनगर के भाखड़ा डैम क्षेत्र में 24.5 मिमी, होशियारपुर में 24 मिमी, कपूरथला में 23.5 मिमी, आनंदपुर साहिब में 20.5 मिमी और लुधियाना में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिजली की मांग घटी

बारिश के चलते पंजाब में बिजली व्यवस्था फिलहाल सामान्य बनी हुई है। राज्य में इस समय बिजली की मांग 12,702 मेगावाट है। बिजलीघरों से 4,278 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। शेष जरूरत दूसरे राज्यों और केंद्रीय ग्रिड से पूरी की जा रही है।पंजाब को 8,153 मेगावाट बिजली मिलने का शेड्यूल था, लेकिन राज्य ने 8,424 मेगावाट बिजली ली, जो तय मात्रा से 271 मेगावाट अधिक है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु है और सिस्टम पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं है।

डैमों का जलस्तर बढ़ा, खतरे से अभी दूर

भाखड़ा और पोंग डैम में जलस्तर बढ़ रहा है, क्योंकि इनसे छोड़े जा रहे पानी की तुलना में अधिक पानी की आवक हो रही है। इसके बावजूद डैम खतरे के निशान से नीचे हैं। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1603.87 फीट है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से 76.13 फीट नीचे है।वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1342.35 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1390 फीट से 47.65 फीट कम है। फिलहाल दोनों डैम सुरक्षित स्थिति में हैं। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश जारी रहने पर इनके जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!