Sunday , October 11 2026
Breaking News

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। बच्चों को छुट्‌टी देकर घर भेज दिया गया। इससे जुड़ी धमकी भरी ई-मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था।

जिसमें कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे।

इस मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी ‘सतलुज’ फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म OTT से वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को भी धमकी दी गई है।

इससे पहले कल (12 जुलाई को) SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कोच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। PM के दौरे से पहले खालिस्तानी धमकियों को देखते पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस पर नजर रख रही हैं। PM मोदी को जालंधर और चंडीगढ़ में प्रोजेक्टों का उद्घाटन करना है।

मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में जांच करती हुई टीम।

मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में जांच करती हुई टीम।

जानिए धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा…

मोदी बम धमाके @17 जुलाई

आज स्कूल निशाने पर हैं।

पंजाब बनेगा खालिस्तान “सतलुज” बनेगा खालिस्तान

हम अपने सिख भाई दिलजीत दोसांझ के साथ हमेशा खड़े हैं। “शहीद खालड़ा जिंदाबाद”

मोदी बम धमाके

मोहाली स्कूल – दोपहर 1:11 बजे

मोहाली मेयर कार्यालय – दोपहर 3:11 बजे

17 जुलाई जालंधर–चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर IED विस्फोट होंगे।

रवनीत बिट्टू, जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है। “बिट्टू, अब समय आ गया है कि तू अपने दादा बेअंत सिंह से जाकर मिले।” बिट्टू के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

हम खालिस्तान समर्थक बच्चों के खिलाफ नहीं हैं। अब जालंधर और चंडीगढ़ में किसानों, सिखों, शहीद खालड़ा, “सतलुज” और शहीद निज्जर का दुश्मन मोदी आएगा।

कोई भी हिंदू परिवार कथित तौर पर मोदी की रैलियों में न जाए, नहीं तो बम धमाकों में मारे जाओगे।

दिलजीत दोसांझ हमारे भाई हैं, हम हमेशा उनके साथ हैं।

खालिस्तान नेशनल आर्मी

इंजीनियर गुरनाख सिंह

रुकन शाहवाला

डॉ. गुरनिरवैर सिंह

खान राजादा

धमकी भरी ईमेल की कॉपी…

शिवालिक पब्लिक स्कूल कोई धमकी भरी ईमेल। दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।

शिवालिक पब्लिक स्कूल कोई धमकी भरी ईमेल। दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।

स्कूल ने पेरेंट्स को भेजा मैसेज शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर उन्हें ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके तय स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा। कृपया अपने बच्चे को लेने के लिए समय पर पहुंचें।

फरवरी में दो बार मिली थी स्कूलों को धमकी

  • 11 फरवरी 2026: मोहाली के 16 निजी स्कूलों के अलावा जीरकपुर और खरड़ के एक-एक स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल खाली कराए गए, लेकिन पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

  • 17 फरवरी 2026: पहली घटना के छह दिन बाद शिवालिक पब्लिक स्कूल (फेज-6), ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल (फेज-2) और द मिलेनियम स्कूल (फेज-5) को फिर धमकी भरे ईमेल मिले। उस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

पंजाब में पीएम की सुरक्षा पर सवाल, 2 मामले

  • जनवरी 2026: PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 31 जनवरी को जालंधर के 4 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। कैंब्रिज स्कूल, केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। हालांकि जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था।

  • जनवरी 2022: जनवरी 2022 को पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। हुसैनीवाला जाते समय प्यारेआणा ब्रिज (फ्लाईओवर) पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्ता जाम कर दिया था। इस वजह से पीएम का काफिला लगभग 15-20 मिनट तक फंसा रहा था। इसके बाद पीएम बिना रैली किए बठिंडा एयरपोर्ट वापस लौट गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!