Monday , July 13 2026
Breaking News

पंजाब के किसानों की बाइक रैली चंडीगढ़ रवाना:कई स्कूलों में हुई; भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध, पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर

चंडीगढ़ , (PNL) : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान आज फिर आंदोलन की राह पर हैं। किसानों की ओर से मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जा रही है। रैली में पंजाब के सभी 23 जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।

यह बाइक रैली भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। सेक्टर-34 पहुंचने के बाद किसान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। चंडीगढ़ पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया है।

वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर कई स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

किसान विरोध-प्रदर्शन करते हुए।

किसान विरोध-प्रदर्शन करते हुए।

सभी जिलों के किसान शामिल होंगे

बीकेयू (राजेवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि 13 जुलाई को होने वाली मोटरसाइकिल रैली में पंजाब के सभी जिलों से किसान शामिल होंगे। उन्होंने इसे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचकर अमेरिकी व्यापार समझौते, पंजाब के पानी और भूमि नीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हालांकि, रैली में शामिल होने वाले किसानों की संख्या को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

13 जुलाई को लोग हुए थे परेशान

11 जुलाई 2026 को विभिन्न किसान संगठनों ने सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में अमेरिकी व्यापार समझौते और भूमि नीति के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसान बसों के जरिए सेक्टर-34 पहुंचे थे और कार्यक्रम के बाद वापस लौट गए थे। हालांकि, प्रदर्शन के चलते लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए पुलिस इस बार पहले से तैयारी कर रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Smart Meters बनाने वाली इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में Adani

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के ऊर्जा सेक्टर में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर …

अमृतसर में दरिया में बहे दो सगे भाई:एक को बचाने के लिए दूसरा कूदा, रेस्क्यू जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज …

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

 चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से …

लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा …

Channi खेमे को राहुल के विदेश से लौटने का इंतजार:चन्नी-रंधावा दिल्ली के नेताओं के संपर्क में

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खेमे को राहुल गांधी के विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!