Monday , September 21 2026
Breaking News

नवांशहर में कत्ल कर युवती का शव जलाया:युवक ने कमरे पर बुलाकर किया मर्डर, शव अटैची में पैक कर जंगल में फैंका

 जालंधर  , (PNL) : होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ के जंगल में 14 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को सूटकेस में से बरामद कर जांच शुरू कर दी है। नवांशहर एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ जारी है। प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इसकी डिटेल जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। लास्ट टाइम कहां मिले और क्या बात हुई। कत्ल के पीछे की वजह क्या है। उधर, एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने शुरूआती पूछताछ में कबूल किया है कि उसी ने युवती की हत्या की और फिर अटैची में शव को पैक कर खुरालगढ़ के जंगल में ले गया। 29 मई को शव को जला दिया था। इसके बाद युवक की निशानदेही पर जंगल से बुरी तरह जला हुआ शव पुलिस ने 5 मई की रात को जला हुया शव बरामद किया।

युवती का शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।

युवती का शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।

हत्या के बाद बाइक से अटैची बांधकर शव जंगल तक ले गया पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नवांशहर में किराए के मकान में रह रहा था। उसने 29 मई क युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती जब उसके कमरे पर गई तो वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद डेडबॉडी को अटैची में पैक कर दिया। अंधेरा होने पर उसने अचैटी के अपनी बाइक के पीछे बांधा और क्राइम सीन को कहीं और दिखाने के लिए नवांशहर से सटी होशियारपुर का बाउंड्री के खुरालगढ़ एरिया में ले गया। यहां पर उसने अटैची समेत शव को तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर गढ़शंकर के मानसेवाल के जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया।

मां ने दर्ज करवाया था गुमशुदगी का मामला एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि युवती की मां ऊषा ने हमें शिकायत दी थी कि उसकी लड़की को कोई लड़का गुमराह कर ले गया है। जिसके बाद हमने जांच की तो एक युवक को राउंडअप कर पूछताछ की। उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर अटैची में शव को खुरालगढ़ के जंगल में लेकर 29 मई को शव को जला दिया था। इसके बाद युवक की निशानदेही पर जंगल से शव बुरी तरह जला हुआ शव बरामद कर लिया गया। युवती की सिर्फ हड्डियां ( पिंजर) ही बची हुई थीं। अभी जांच जारी है। शीध्र हत्या के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

गांव जाडली का रहने वाला है आरोप सिटी थाना नवांशहर के एसएचओ अवतार सिंह की अगुआई में 5 मई की देर शाम जिला एसबीएस नगर के गांव जाडली के करीब 23 वर्षीय युवक को राउंडअप किया गया। पुलिस उसे लेकर खुरालगढ़ के जंगल में पहुंची। पुलिस ने युवक नई निशानदेही पर शव को बरामद कर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शव की फोरेंसिंक जांच होगी। पुलिस ने बताया कि युवती की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!