Sunday , August 9 2026
Breaking News

पंजाब राज्यपाल से मिले दिल्ली एलजी तरणजीत सिंह संधू:राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन; सीमा क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने पर भी चर्चा

 चंडीगढ़  , (PNL) :  दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोकभवन में हुई। बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

युवाओं का सशक्तिकरण जरूरी

दोनों नेताओं ने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण और कौशल विकास विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस दिशा में लगातार और प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। इससे न केवल युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत

गुलाब चंद कटारिया और तरणजीत सिंह संधू ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकारों की प्राथमिकता है। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!