Monday , September 21 2026
Breaking News

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। डिपो की चेकिंग टीम की रिपोर्ट के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला पनबस लुधियाना के डिपो मैनेजर की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि 17 जुलाई 2026 को डिपो की चेकिंग टीम ने ड्राइवर गोबिंदर सिंह और परिचालक मनप्रीत सिंह उर्फ काकू के खिलाफ बस में नशीला पदार्थ लाने संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी।

12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद

चेकिंग स्टाफ की रिपोर्ट के अनुसार, नशीला पदार्थ कार नंबर PB-10-FUU-5356 में रखा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ काकू, निवासी गांव सैदपुर बेहिहारा, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में दूसरे आरोपी गोबिंदर सिंह, निवासी गांव मामदपुर, थाना शेरपुर, जिला संगरूर, की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद भुक्की चूरा पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!