Saturday , July 18 2026
Breaking News

FBI का वांटेड SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार… अमेरिका के NRI परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के कथित नापाक गठजोड़ को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की रडार पर आए पंजाब पुलिस के पूर्व एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच जालंधर लाया गया है. नागरा पर अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई (NRI) परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपए की जबरन वसूली करने का बेहद संगीन आरोप है.

इस पूरे अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसी की एक सीक्रेट जांच में हुआ था. FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पंजाब पुलिस का ये इंस्पेक्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे खूंखार गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था. यह गिरोह आपस में मिलकर विदेशों, खासकर अमेरिका में रहने वाले संपन्न पंजाबी मूल के NRI परिवारों को चिन्हित करता था और फिर उन्हें डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलता था.

लॉस एंजिल्स के परिवार से 4 लाख डॉलर की वसूली

जांच रिपोर्ट में आरोपी इंस्पेक्टर की करतूतों का पूरा ब्यौरा सामने आया है. होशियारपुर में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर नागरा ने लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में रहने वाले एक पंजाबी परिवार को भारत में हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी. इस डर का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़ित परिवार से 400,000 डॉलर (करीब 4 करोड़ रुपए) की जबरन वसूली की थी. FBI ने अपनी जांच के बाद गैंगस्टरों के साथ-साथ इस पुलिस अफसर को भी प्रॉसीक्यूट (मुकदमा चलाने) करने का दावा किया था.

लाइन हाजिर करने के बाद देर रात दर्ज हुई FIR

विदेशी एजेंसी से इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. मामला सामने आने के तुरंत बाद डीआईजी (DIG) नवीन सिंगला ने नागरा को एसएचओ पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया था और पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी विनीत अहलावत को सौंपी थी. एसपी की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और जबरन वसूली की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके तुरंत बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया …

कैंसर मरीजों की जानकारी छिपाई तो जाना पड़ेगा जेल:पंजाब में बीमारी नोटिफिएबल डिजीज घोषित, सेहत विभाग बनाएगा पोर्टल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए राज्य …

जालंधर में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलटी कार:दंपत्ति की जान बची, लोगों ने दौड़कर सीधी की गाड़ी; ड्राइविंग सीखते समय हुआ हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में प्रेस क्लब चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!