Thursday , August 27 2026
Breaking News

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा की सेशंस कोर्ट का वह फैसला रद्द कर दिया, जिसमें नवंबर 2013 में एक जूनियर महिला सहकर्मी द्वारा दर्ज कराए गए रेप केस में ‘तहलका’ मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को बरी कर दिया गया था. राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने तेजपाल का सही ढंग से ट्रायल नहीं किया, बल्कि इसकी जगह ‘पीड़िता का ही ट्रायल’ कर दिया. जस्टिस डॉक्टर नीला गोखले और जस्टिस अमित जमसंडेकर की डिवीजन बेंच ने गोवा सरकार की अपील मंजूर करते हुए तेजपाल को दोषी ठहराया. अब सजा पर अलग से सुनवाई होगी.

कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाते समय तेजपाल भी अदालत में मौजूद थे, क्योंकि बेंच ने फैसले के लिए मामला सुरक्षित रखते समय उन्हें फैसला सुनाए जाने के दौरान मौजूद रहने का निर्देश दिया था. फैसले से जुड़ी विस्तृत कॉपी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है. हाई कोर्ट की बेंच ने राज्य की CID की ओर से दाखिल अपील पर फैसला सुनाया, जिसका प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और गोवा के एडवोकेट जनरल देविदास पंगम ने किया.

यह मामला उस रेप केस से जुड़ा है, जिसमें तेहलका की एक जूनियर महिला सहकर्मी की ओर से गोवा में आयोजित पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान होटल की लिफ्ट में तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था.कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तर्क दिया गया कि सेशंस कोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों की जांच करने की जगह पीड़िता के ‘घटना के बाद’ के व्यवहार, प्रतिक्रियाओं और उसके बैकग्राउंड का आकलन किया. साथ ही यह तर्क भी दिया गया कि कोर्ट ने असल में तेजपाल के खिलाफ सही ढंग से ट्रायल करने की जगह ‘पीड़िता का ही ट्रायल’ कर दिया. सुनवाई के दौरान यह दलील भी दी गई कि ट्रायल कोर्ट ने अहम सबूतों को नजरअंदाज किया, जैसे कि तेजपाल का वह ‘माफी से जुड़ा ई-मेल’ जो उन्होंने पीड़िता को तब यह मेल किया था जब उसने कंपनी के तत्कालीन मैनेजिंग एडिटर से यौन शोषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत की थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चीनी के बाद अब गुड़ भी महंगा: अमृतसर में इतने रुपए प्रति किलो बढ़े भाव, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ …

लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़ जालंधर ED दफ्तर में पेश:रजिस्टर पर साइन किए, सीधे अंदर चली गईं; 10 दिन में दूसरी बार पहुंचीं

जालंधर , (PNL) : पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ 10 दिनों में दूसरी बार …

206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और कत्ल की स्क्रिप्ट… जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की पुलिस जांच में …

लुधियाना में युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला:हाथ-पैर काटे,रातभर सड़क पर तड़पता रहा ,गंभीर हालत में PGI रेफ

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के गांव सीड़ा और मांगट के बीच स्थित शराब के ठेके …

चमकौर साहिब में AAP का नया सियासी दांव : जसवीर सिंह गढ़ी को लगाया हलका इंचार्ज, MLA चरणजीत सिंह के सामने बड़ी चुनौती

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!