Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर के युवक ने बताई रूस की डेंजर जर्नी:फल तोड़ने की नौकरी बता एजेंट ने भेजा, अब जंगल में फंसा, गंदा कमरा, टूटे बैड

जालंधर , (PNL) : जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले।युवक ने वीडियो में बताया कि उसका नाम आकाशदीप है। वह जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। 15 जून 2026 को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मॉस्को पहुंचा था। उसे जालंधर के ही एजेंट पवन कुमार ने यहां भेजा। उसने कहा था कि मॉस्को में फल तोड़ने का काम है। इसके मोटे पैसे मिलेंगे। रहने को AC कमरे और बढ़िया खाना मिलेगा।युवक का आरोप है कि एजेंट का आदमी उसे जंगल के बीच बने कबाड़खाने जैसे घर में छोड़ गया है। उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के भी युवक हैं। बाथरूम जैसे एक कमरे में 10 लोग सो रहे हैं। उसने कहा कि किसी एजेंट पर भरोसा मत करो। ये युवकों को झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवा रहे हैं।

15 जून 2026 को युवक दिल्ली से मॉस्को गया था।

15 जून 2026 को युवक दिल्ली से मॉस्को गया था।

जानिए, युवक ने वीडियोज में अपना क्या एक्सपीरिएंस बताया

  • एजेंट ने सुविधाओं का लालच देकर फंसाया: युवक आकाशदीप ने बताया कि जालंधर के ही रहने वाले एजेंट पवन कुमार के जरिए उसने रूस का वीजा लगवाया था। वीजा लगाने के वक्त एजेंट ने बताया था कि रूस में फ्रूट तोड़ने का काम मिलेगा। इस काम में रूस में मोटा पैसा है।

  • 15 जून को दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट ली: युवक ने बताया कि एजेंट की बातों में आकर उसने रूस का वीजा लगवा लिया। इसके बाद 15 जून को दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट पकड़ी और रूस पहुंच गया। वहां पहुंचकर पता चला कि जो एजेंट ने बताया था, वह सबकुछ झूठ था।

15 जून 2026 को आकाशदीप ने रूस की यात्रा की। उसने यह वीडियो फ्लाइट से बनाया।

15 जून 2026 को आकाशदीप ने रूस की यात्रा की। उसने यह वीडियो फ्लाइट से बनाया।

  • मॉस्को से एजेंट का बंदा ले गया, जंगल में छोड़ा: आकाशदीप ने बताया कि उसे मॉस्को एयरपोर्ट से एजेंट का बंदा लेकर गया। इसके बाद उसे और उसके साथ 10 के करीब लड़कों को जंगल में छोड़ दिया। इन लड़कों में वह अकेला ही पंजाबी है। उसके साथ बाकी लड़के राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। वे रातों को जंगल में भटकते रहे और किसी तरह जंगल के बीच बने एजेंट के ठिकाने पर पहुंचे।

  • एक छोटे से टूटे रूम में सबको ठहरा दिया: युवक ने वीडियो में बताया- हमें बीच रास्ते में किसी कबाड़ वाली जगह टूटे से छोटे से कमरे में ठहरा दिया गया है। आगे क्या होगा और कहां लेकर जाएंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां 10 लड़के ऊपर-नीचे लगे बिस्तरों पर सोकर रातें काटने को मजबूर हैं। ऐसे हालात पर यहां रोना आ रहा है। मैं ये वीडियो इसलिए शेयर कर रहा हूं, ताकि परिवारवालों को पता चल सके कि मैं पहुंच गया हूं।

  • छोटा सा टूटा टायलेट, जगंल में कहां जाएं: आकाशदीप ने बताया- मैं आपको अपने रहने की जगह और टॉयलेट भी दिखा देता हूं, ताकि पंजाब में रहने वाले दूसरे युवकों भी पता चल सके कि रूस की जिंदगी कैसी है। जिस किसी ने भी यहां आने का इरादा बनाया हो वे एजेंट के जरिए तो कभी न आएं। ये देखिए मेरा रूम। इसमें गंदे बिस्तर लगे हैं। टॉयलेट का हाल ऐसा है कि दरवाजा टूटा है और इसे खोलकर तो बिल्कुल भी दिखा नहीं सकता।

युवक ने रहने की जगह के ये PHOTOS दिखाए

वीडियो में युवक ने बताया है कि एजेंट के आदमी ने करीब 5 मिनट के लिए उन्हें इस जगह पर ठहराया था।

वीडियो में युवक ने बताया है कि एजेंट के आदमी ने करीब 5 मिनट के लिए उन्हें इस जगह पर ठहराया था।

अब वे सभी इस छोटे से कमरे में रह रहे हैं, जिसकी कभी सफाई भी नहीं होती।

अब वे सभी इस छोटे से कमरे में रह रहे हैं, जिसकी कभी सफाई भी नहीं होती।

युवक जहां रह रहे हैं, वह जगह बाहर से एक कबाड़खाने जैसी दिखती है।

युवक जहां रह रहे हैं, वह जगह बाहर से एक कबाड़खाने जैसी दिखती है।

युवक ने वीडियो में अपना टॉयलेट दिखाया, जिसमें दरवाजा भी ठीक नहीं है।

युवक ने वीडियो में अपना टॉयलेट दिखाया, जिसमें दरवाजा भी ठीक नहीं है।

  • एजेंट ने पैसा नहीं दिया, जंगल में फंसकर रह गए: आकाशदीप ने कहा कि जंगल से बाहर कैसे निकलें, कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। एजेंट के आदमी से पूछा तो उसने कहा कि उसे पैसा नहीं मिला है, इसलिए जब तक पैसा नहीं आता उन्हें आगे लेकर नहीं जाएगा। आकाशदीप ने कहा कि चारों तरफ देखो, घना जंगल है। यहां से बाहर कैसे जाना है, कोई रास्ता ही नहीं दिखता।

युवक ने जंगल से भी वीडियो बनाकर अपलोड की है।

युवक ने जंगल से भी वीडियो बनाकर अपलोड की है।

  • मुझे वर्क वीजा कहकर भेजा, लगवाया टूरिस्ट वीजा: आकाशदीप ने वीडियो में बताया- एजेंट पवन ने मुझे रूस भेजने के वक्त कहा था कि तुम्हें वर्क वीजा दिला रहे हैं। यहां आकर पता चला कि ये तो टूरिस्ट वीजा है। जब एजेंट से पूछा तो उसने कहा कि कोई बात नहीं, एक्सटेंड हो जाएगा। यहां जाकर फिर पूछा तो कहने लगा कि मेरी जिम्मेदारी तुम्हें भेजने की थी। मैंने तुम्हें रूस की जमीन पर उतार दिया। अब मेरी जिम्मेदारी खत्म हो गई है। अब तुम जानो और तुम्हारा काम। तुम्हारे साथ यहां कुछ भी होता है तो मैं जिम्मेदार नहीं होऊंगा।

  • मेरी मां अस्पताल में, मैं यहां फंस गया: आकाशदीप बोला- मैं यहां फंस गया हूं। मेरी मां जालंधर के अस्पताल में भर्ती है। यह एजेंट सभी को ठगता है। इसके झांसे में न आएं। मेरी युवाओं से अपील है कि कोई भी रूस न आए। यहां हरियाणा के भी काफी लड़के हैं। सभी एजेंट मिले हुए हैं और युवकों को यहां भेजकर रूस की सेना में भर्ती करवा रहे हैं। हरियाणा राजस्थान के कई युवकों को जंग में धकेल दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!