Wednesday , March 11 2026
Breaking News

चार दिन पहले कनाडा पहुंचे जालंधर के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर कनाडा से आ रही है। चार दिन पहले कनाडा के शहर बैरी पहुंचे जालंधर के युवक की मौत हो गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान जालंधर-होशियारपुर रोड स्थित गांव नौली के रहने वाले गगनदीप सिंह गुग्गू के रूप में हुई है। मृतक के ताया के बेटे पाल सिंह नौली ने बताया कि उसका भाई शादीशुदा था और वह 6 सितंबर को कनाडा पहुंचा था। उसकी पत्नी स्टडी वीजा पर पहले गई हुई थी। 10 सितंबर को उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के ADCP-2 हरिंदर सिंह गिल समेत 19 IPS/PPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!