Saturday , May 30 2026
Breaking News

हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी, कुल्लू से लेकर मनाली तक प्रभावित इलाकों का किया दौरा, मोदी सरकार से की ये मांग, पढ़ें

कुल्लू, (PNL) : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं। प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया।

प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों का दर्द जाना। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। प्रियंका ने मनाली में कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, अब तक 800 से ज्यादा सीटें जीती, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!