Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब विजिलेंस ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते सिपाही को किया गिरफ़्तार, सब इंस्पेक्टर और पत्रकार पर भी केस दर्ज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सूबे में भृष्टाचार विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज साईबर सैल्ल, पटियाला में तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस मामलो में एक सब-इंस्पेक्टर       (एस. आई.) और पत्रकार विरूद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

विजीलैंस ब्यूरो ने यह कार्यवाही प्रदीप सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहां विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका ( प्रदीप) और उसकी पत्नी का आपस में झगड़ा चल रहा है, जिस की जांच साईबर सैल्ल, पटियाला के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह को सौंपी गई थी।

शिकायतकर्ता अनुसार उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह के साथ प्रैस रिपोर्टर एस. एस. मल्होत्रा के द्वारा हुई। एस. आई. प्रितपाल ने उसे कहा कि वह उनके साथ तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह के पास पहुँच करके उसको सभी मामलो की जानकारी देे। इसके बाद जब शिकायतकर्ता कर्मबीर सिंह को मिला तो उस ने शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने बदले उस से 20 हज़ार रुपए रिश्वत मांगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर कांस्टेबल कर्मबीर सिंह को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपए की पहली किश्त लेते हुए मौके पर काबू कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!